
मां कामाख्या चंडी महायज्ञ के निमित कतरास में निकली भव्य शोभायात्रा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कतरास के केशलपुर में आयोजित श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ के निमित गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली ग ई। नरमेदश्वर मंदिर से निकली यह शोभायात्रा सूर्यमंदिर होते हुए पंचगढ़ी बाजार स्थित केशलपुर रोड के श्री दुर्गा पूजा मैदान पहुंची।
इस ऐतिहासिक और अद्भुत कलश यात्रा में 551 कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। आयोजन समिति के अनुसार यह यज्ञ धनबाद में पहली बार आयोजित हो रहा है।
पंडित राज बिहारी शर्मा ने बताया कि यह अलौकिक यज्ञ सनातन धर्म की एकता को सशक्त करेगा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजू द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ 26 जून से प्रारंभ होकर 4 जुलाई को भव्य महाभंडारे के साथ संपन्न होगा।
इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ,अजय साव, महेश पासवान, भरत शर्मा, ललित साव, प्रकाश राम गुप्ता, चुनचुन गुप्ता, बिनय केशरी, बबलू विश्वकर्मा, पप्पू गुप्ता, नवीन गुप्ता, संजय गुप्ता, बिट्टू बासन, राजेश बासन, संजय भगत, बेबी देवी, वीणा देवी, किरण देवी, ममता देवी, कृति कुमारी, संजना कुमारी समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।