
कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए निर्वाचित सरकारों को126 बार बर्खास्त किया था और 113 बार संविधान में संशोधन : रणधीर सिंह
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : झारखंड के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने बुधवार को हरदेवराम धर्मशाला में कहा कि संविधान बचाने की दुहाई देने वाली कांग्रेस पार्टी ने ही 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया था। राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने देश में निर्वाचित सरकारों को 126 बार बर्खास्त किया था वहीं 113 बार संविधान में संशोधन किया। वह जिला ग्रामीण भाजपा की ओर से बुधवार को हरदेव राम स्मृति भवन में आपातकाल की पचासवीं साल पर काला दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कालादिवस से सम्बंधित एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उदघाटन पूर्व मंत्री रणधीर सिंह एवं हरिप्रकाश लाटा ने फीता काटकर किया।
रणधीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। हरिप्रकाश लाटा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आधी रात को देश पर आपातकाल थोपा था। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संचालन मोहन कुम्भकार व धन्यवाद ज्ञापन संजय महतो ने किया। सेमिनार को पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी, विकास महतो, धर्मजीत सिंह, बलदेव महतो, संयोजक रतिरंजन गिरि, संतलाल प्रमाणिक, बलराम साव ,रामफल पंडित, रामप्रसाद महतो, बलदेव महतो, धरनीधर मंडल, मनोज मिश्रा, आशीष मुख़र्जी, प्रकाश बाउरी, नीलकंठ रवानी, भूपेन्द्र सिंह, दिनेश मंडल, तालेश्वर साव, सुजीत चौधरी, रंजीत सिंह, विरंची सिंह विश्वजीत मुख़र्जी, सुरजीत चंद्रा, अरविंद सिन्हा, गोपाल भारती, ओमप्रकाश बजाज, पप्पू विश्वकर्मा, नयन मिश्रा बमबम साव ,विश्वनाथ गोस्वामी,संतराम सिंह चौधरी,टेकलाल महतो,अनील कुमार दास आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता अजय गिरि, बद्री प्रसाद सिंह, राजेंद्र गिरि व पूर्व शिक्षिका नीला लाल के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।