
गोविंदपुर के भाजपा नेता अजय गोस्वामी का सीएमसी वेल्लोर में निधन
गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार, शोक में डूबे भाजपाई
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कालाडीह गांव निवासी अजय कुमार गोस्वामी (42 वर्ष) का निधन बुधवार सुबह इलाज के दौरान सीएमसी वेल्लोर में हो गया। वह विगत फरवरी माह से बीमार चल रहे थे। 21 मार्च को उन्हें सीएससी वेल्लोर में दाखिल कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन के समय उनके पुत्र, पत्नी, पुत्री, बहन, बहनोई समेत परिवार के नौ सदस्य थे। उनका शव बुधवार देर रात चेन्नई से कोलकाता हवाई अड्डा आएगा। इसके बाद गुरुवार तड़के कालाडीह पहुंचेगा। गुरुवार को ही सुबह दस बजे कालाडीह श्मशान घाट में अंतिम क्रिया की जाएगी । उनके परिवार में पिता बीएसएनएल के अवकाश प्राप्तकर्मी राजदेव गोस्वामी, पत्नी पुष्पा देवी, इंटरमीडिएट में पढ़ रही पुत्री परिणिता गोस्वामी, पुत्र बलराम गोस्वामी, पत्नी पुष्पा देवी आदि हैं। अजय जमीन कारोबारी थे। वह सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते थे। कांड्रा छठ पूजा समिति एवं साथी क्लब कालाडीह के बैनर तले विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक व गतिविधियों में भी आगे रहते थे। उनके निधन पर पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, भाजपा नेत्री तारा देवी, जिलाध्यक्ष घनश्यामट ग्रोवर, डीएन सिंह, धरनीधर मंडल, बलदेव महतो, श्याम शर्मा, धर्मजीत सिंह, एजाज अहमद, बलराम साव, नंदलाल अग्रवाल, रति रंजन गिरि, मोहन कुंभकार, विक्रांत उपाध्याय, मुखिया रेशम कुमारी, पूर्व मुखिया सुभाष गिरि, भवदेव सिंह, बबलू कुमार, राजकिशोर गोप, नितेश गोप, राजकुमार गिरि, डॉ काशीनाथ चटर्जी, ओमप्रकाश बजाज, किशन अग्रवाल, मोबिन अंसारी, मोइन अंसारी, विनोद बर्मन, बैजनाथ गोस्वामी, दिनेश मंडल, तालेश्वर साव, सुजीत चौधरी, शंकर तुरी आदि ने संवेदना जताई है।