
झामुमो के कतरास नगर सचिव ने सहायक नगर आयुक्त को दिया पत्र, नाली निर्माण कार्य की जांच की मांग
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
झामुमो कतरास नगर समिति के सचिव संजय रजवार ने कतरास नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त /नगर प्रशासक को पत्र देकर वार्ड संख्या तीन में चल रहे नाली निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। जांच नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संजय ने कहा है कि वार्ड संख्या तीन के मछली पट्टी में नाली का निर्माण किया जा रहा है। पुरानी नाली को तोड़कर उसके स्थान पर पुर्ननिर्माण नहीं किया जा रहा है। साथ ही घटिया सामग्री का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने के कारण राज्य सरकार की छवि धुमिल हो रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच कराने तथा दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।