
रिम्स से लापता बलियापुर के बुजुर्ग की तलाश में जुटे परिजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : रांची स्थित रिम्स हॉस्पिटल से एक बुजुर्ग की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के आसानबनी गांव के करीब 60 वर्षीय बीरबल महतो सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती थे।
इलाज के दौरान लापता हुए बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात इलाज के दौरान वह अस्पताल के अपनी बेड से उठकर कहीं चला गया। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं चलने से परिजन काफी परेशान हैं।
परिजनों ने की शिकायत
बीरबल महतो के पुत्र शिवलाल महतो ने बताया कि वह और उनकी बहन पुष्पा देवी रिम्स में अपने पिता के साथ अटेंडेंट के रूप में थे। जब उन्हें पता चला कि उनके पिता लापता हैं, तो उन्होंने इसकी लिखित सूचना रिम्स पुलिस प्रशासन और बरियातू थाना को दी।
परिजनों की चिंता
एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी बीरबल महतो का कोई पता नहीं चलने पर परिजन काफी चिंतित हैं। वे उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं और जल्द से जल्द उनके मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।