अनियमित बिजली आपूर्ति से जलापूर्ति ठप 

Advertisements

अनियमित बिजली आपूर्ति से जलापूर्ति ठप

डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :

झमाडा जल संयंत्र केन्द्र जामाडोबा में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है।

जल संयंत्र  केन्द्र के कर्मियों ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही 6 घंटे तक जामाडोबा 4 नम्बर बिजली आपूर्ति ठप रहा।

वही सोमवार को 3 घंटे, मंगलवार को 3 घंटे 40 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रहा है। सोमवार से ही झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप है। दूसरी ओर बकरीद पर्व नजदीक रहने के चलते स्थानीय लोगों में झमाडा के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बकरीद में पानी की आपूर्ति नही होने से आंदोलन किया जायेगा।

झमाडा जल संयंत्र केन्द्र के जल कार्य अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जलापूर्ति नही की जा रही हैं। बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद जलापूर्ति बेहतर किया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top