अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत : शैलेंद्र सिंह 

Advertisements

अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत : शैलेंद्र सिंह 

भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला ने मनाई रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ समारोह

डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा धनबाद जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला द्वारा लोकमाता पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत तथा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

इस समारोह की अध्यक्षता भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम ग्रोवर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती तारा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, महामंत्री निताई रजवार, महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक मनोज मिश्रा, कार्यक्रम टोली के सदस्य प्रकाश बाउरी, मनीष साव, वरिष्ठ भाजपा नेता धरणीधर मंडल, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण तथा पार्टी के सभी समर्पित एवं सम्माननीय कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहे।

अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने एक स्वर से अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों और उनके त्यागमयी जीवन से प्रेरणा प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होलकर का जीवन हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीतू शंकर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री प्रकाश बाउरी ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top