संगठन सृजन में सामाजिक इंजीनियरिंग का ध्यान रखना होगा : कांग्रेस प्रभारी के राजू 

Advertisements

संगठन सृजन में सामाजिक इंजीनियरिंग का ध्यान रखना होगा : कांग्रेस प्रभारी के राजू 

जैन तीर्थस्थल मधुबन में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की बैठक, संगठन सृजन 2025 पर मंथन, दिग्गज नेताओं का जुटान 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : जैन तीर्थस्थल मधुबन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन 2025 के लिए मंगलवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक और जिला पर्यवेक्षक शामिल हुए। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्य समिति सदस्य और झारखंड राज्य प्रभारी के राजू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सह प्रभारी बेला प्रसाद एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए।

स्वाति मति माताजी के अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए के राजू

बैठक से पहले मधुबन के मध्य लोक संस्थान में स्वाति मति माताजी के 101वें अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में के राजू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

इसके बाद मधुबन गेस्ट हाउस में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगठन सृजन पर चर्चा और दिशा-निर्देश

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठन की अद्यतन जानकारी ली गई और आने वाले समय में संगठन सृजन हेतु किए जाने वाले कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिया गया।

संगठन सृजन में सामाजिक इंजीनियरिंग का ध्यान रखना होगा : के राजू 

प्रभारी श्री के राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने कभी भी किसी जाति विशेष की नहीं बल्कि संपूर्ण समाज को साथ लेकर चलने की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन में सामाजिक इंजीनियरिंग का ध्यान रखना होगा और समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखना होगा।

संगठन केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं होता : बेला प्रसाद

सह प्रभारी बेला प्रसाद ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मजबूत हैं और संगठन केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं होता। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है ताकि हम जनता के हक की लड़ाई लड़ सकें।

संगठन को मजबूत से भी मजबूत बनाना होगा : केशव महतो कमलेश 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह वर्ष संगठन सृजन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने संगठन को मजबूत से भी मजबूत बनाना होगा ताकि हमारे कार्यकर्ता देश के जनता की हित की लड़ाई लड़ सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोग

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा व नरेश वर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, उपेंद्र सिंह, बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साहू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रियाजुल अंसारी, मनोज राय, निजामुद्दीन अंसारी, अभिनंदन प्रताप सिंह, अशोक निराला, निरंजन राय, इम्तियाज अंसारी, रणधीर चौधरी, मोहम्मद निजाम, सद्दाम हुसैन, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद इकबाल, अशोक विश्वकर्मा, अमित सिन्हा, दिनेश विश्वकर्मा, यश सिन्हा, बिलाल हुसैनी, सीताराम पासवान, पुरुषोत्तम चौधरी, इतवारी वर्मा, मोतीलाल शास्त्री, अकबर अंसारी, प्रोफेसर मुमताज अंसारी, कपिल देव राय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top