
टाटा सिजुआ कोलियरी में पूर्णाहुति के साथ अखंड हरि कीर्तन का समापन
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : टाटा सिजुआ कोलियरी परिसर में चल रहे 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का समापन पूर्णाहुति के साथ मंगलवार को हुआ। पुजारी आदित्य पांडेय ने पूजन संपन्न कराया।इस धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। समापन बेला में दोपहर को भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में टाटा अधिकारी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, टाटा कर्मी, असंगठित मजदूर तथा आमजनों ने खिचड़ी भोग ग्रहण किया।
ये थे मौजूद
टाटा स्टील झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय राजोरिया, हेड (एच आर एम) पंकज कुमार दास, सीनियर मैनेजर (एच आर एम) हिमांशु शेखर, हेड एडमिनिस्ट्रेशन श्वेता मिश्रा, चीफ जामाडोबा सुब्रतो दास, चीफ सिजुआ समूह विकास कुमार, हेड भेलाटांड कोलियरी मनोज कुमार, हेड शिजुआ कोलियरी संजीव ठाकुर, रकोमयू सिजुआ शाखा के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह , नवीन कुमार, हरि सिंह, महेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, डीबी सिंह, अमरनाथ झा, सुबोध कुमार, पंचम सिंह, राजेंद्र पासी, मनी यादव, लालदेव यादव, विनोद साहू, विजय साहू, हरीश सिंह, शिव प्रकाश गुप्ता, चंदन राय चौधरी, नारायण यादव, पीके माजी, संजय महतो, रोहित विश्वकर्मा, नागेश्वर प्रसाद, दीपक सिंह, जनक लाल, मोहन महतो, सुर्दशन सिंह, आनंद महतो, सुमित महतो, रंजीत पासवान आदि थे।