
पीरटांड़ में नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान चला
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय से चिरकी बिनोद धाम तक गुरुवार को नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीडीओ मनोज मराण्डी, सीओ गिरजानंद किस्कू एवं थाना प्रभारी दीपेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।
अभियान के दौरान की गई गतिविधियां
प्रखंड मुख्यालय परिसर से लेकर चिरकी बाजार, हटिया होते हुए बिनोद धाम तक लोगों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया। जगह-जगह लोगों को रोककर जागरूक किया गया।
अभियान का उद्देश्य
बता दें कि बुधवार को बिनोद धाम परिसर के आसपास शराब बिक्री पर रोक लगाने आदि को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलधिकारी को पत्र लिखा था। इसमें इस इलाके में अतिक्रमण हटाने की भी मांग की थी।
आगे की कार्रवाई
गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान चलाकर फिलहाल बिनोद धाम से लोगों को किनारे किया गया है। अब अतिक्रमण हटाने की बारी है।
मौके पर ओमप्रकाश महतो सहित प्रखंड के कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।