8 साल 5 महीने बर्बाद करने वालों से कानूनी दायरे में हिसाब लूंगी: विधायक रागिनी सिंह

Advertisements

8 साल 5 महीने बर्बाद करने वालों से कानूनी दायरे में हिसाब लूंगी: विधायक रागिनी सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का नीरज हत्याकांड में कानूनी संघर्ष जारी रहेगा विधायक रागिनी सिंह ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वह 8 साल बर्बाद करने वालों से कानूनी दायरे में रह कर उसका हिसाब लेंगी ।
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का न्यायालय से नीरज सिंह हत्याकांड में बरी होने के बाद कानूनी लड़ाई नहीं रुकेगी। झरिया के विधायक रागिनी सिंह ने भावुक होकर फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय पर पहले भी भरोसा था और अभी भी है और आगे भी रहेगा, लेकिन जिन लोगों ने मेरे और मेरे पति और मेरे बच्चों से 8 साल छीन लिए वैसे अधिकारियों और लोगों से कानूनी तरीके से इसका हिसाब लूंगी। उन्होंने कहा कि किसी को जहां जाना है जाए कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।  संजीव सिंह निर्दोष हैं यह शुरू से ही हम लोग कह रहे थे, लेकिन झूठ की बुनियाद पर उन्हें फंसाया गया था। पूरे परिवार का 8 साल का महत्वपूर्ण समय बर्बाद किया गया। एक-एक पल का हिसाब सब को चुकाना पड़ेगा। विधायक ने बार-बार भगवान भोलेनाथ और भगवान श्री राम का स्मरण करते हुए कहती हैं की वनवास का समय पूरा हुआ। अगर हम चुप रह गए तो ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ेगा। कई निर्दोष लोगों को छूठे केस में फंसा कर इसी तरह से जीवन बर्बाद करने का प्रयास करेंगे, लेकिन इस बार चुप नहीं रहने वाली। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने सरेंडर किया था। वह भगोड़े नहीं थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने क्या किया, कुछ भी सबूत पुलिस प्रशासन के पास नहीं था। झूठ की बुनियाद पर किस तरह साजिश रचा गया था। सत्ता में रहते हुए लोगों ने सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई । फैसले पर सवाल उठाते हैं, कहा कि 8 साल पूर्व जब घर से निकली थी यह सोचकर की न्याय जरूर दिलाऊंगी और वैसे लोगों की मंशा को पूरा नहीं होने दूंगी। अब तो हमें हिसाब लेना रह गया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि न्यायालय के फैसले के खिलाफ जिसको जाना है जहां जाए मुझे न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है और हम भी वैसे लोगों को जवाब देने के लिए तैयार हैं। अपनी पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि जब वह घर से निकली थी तो जिन बच्चों को गोद में खेलना चाहिए उन्हें हॉस्टल भेजना पड़ा। जिस बच्ची को पिता की गोद में रहना चाहिए उसे 8 साल पिता का गोद नसीब नहीं हुआ। मेरा व मेरे परिवार के बहुमूल्य  समय कौन लौटाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top