









अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ भाजपा ने रांची तो जेएलकेएम ने गुरुवार को झारखंड बंद बुलाया

डीजे न्यूज, रांची : कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक पर बुधवार को बीजेपी नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं बीजेपी और आजसू ने गुरुवार को रांची बंद का आह्वान किया है। इसी के साथ जेएलकेएम ने झारखंड बंद बुलाने की घोषणा कर दी है।
जेएलकेएम नेता देवता नाथ महतो ने जताया विरोध
हत्या की सूचना मिलते ही जेएलकेएम नेता देवता नाथ महतो रिम्स पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में बढ़ते अपराध का उदाहरण है और सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बंद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच जारी है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।
राजनीतिक दलों का विरोध प्रदर्शन जारी
बीजेपी, आजसू और जेएलकेएम ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी का आरोप लगाया और मांग की कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।













































