50 साल बाद भी आपातकाल वाली मानसिकता और तानाशाही नीति से चल रही कांग्रेस : राज सिन्हा

Advertisements

50 साल बाद भी आपातकाल वाली मानसिकता और तानाशाही नीति से चल रही कांग्रेस : राज सिन्हा

आपातकाल के 50 वर्ष : मिहिजाम में भाजपा ने किया प्रदर्शनी एवं सेमिनार का आयोजन

डीजे न्यूज, जामताड़ा : आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिहिजाम नगर स्थित मोतीबाबू मैरिज हॉल में भाजपा जिला कमेटी द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा मौजूद रहे।

आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया गया

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘आंतरिक अशांति’ का बहाना लेकर आपातकाल थोप कर संविधान और मूल अधिकारों की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, “50 साल बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता और तानाशाही नीति से चल रही है। आपातकाल में लोकतंत्र का गला घोंटा गया, प्रेस की आवाज दबाई गई और जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे विपक्ष के नेताओं समेत हजारों लोगों को जेल में डाल दिया गया।”

आपातकाल की दमनकारी नीति और जबरदस्ती नसबंदी

विधायक सिन्हा ने आगे कहा, “आपातकाल में 60 लाख से अधिक लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कर दी गई, गलत ऑपरेशन और इलाज में लापरवाही से कई लोगों ने जान गंवा दी। यह काला अध्याय भारतीय इतिहास में कभी मिटाया नहीं जा सकेगा।”

लोकतंत्र रक्षक और आपातकाल विरोधियों का किया स्मरण

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आपातकाल को लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ किया गया कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि “25 जून 1975 का दिन लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला दिन है, जब देश की आवाज दबाने का कुत्सित प्रयास किया गया था।”

पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने आपातकाल को सत्ता और लोकतंत्र का संघर्ष करार देते हुए नागरिकों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय है, जो यह सन्देश देता है कि सत्ता अगर अंधी हो जाए तो नागरिकों का कर्तव्य है कि वे लोकतंत्र को बचाने का जिम्मा उठाएं।

भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने आपातकाल में सत्ता के दुरुपयोग और प्रेस की आज़ादी खत्म करने का जिक्र किया और इसे सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार का लोकतंत्र को बंधक बनाने का प्रयास करार दिया।

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

मंच संचालन जिलामहामंत्री दिलीप हेम्ब्रम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह ने किया।

प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भाजपा नेता सुनील हासदा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन, बालमुकुंद दास, ऋषव तिवारी, मिथिलेश ओझा, रामानंद त्रिपाठी, भरत तिवारी, परिचय मंडल, कृष्णा साव, अनीता शर्मा, लोकेश महतो, अजीत पासवान, शुभम साव, संजू देवी, अर्चना देवी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top