जमकोल गांव में नि:शुल्क हेल्थ कैंप, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच
डॉ. बसंती हेंब्रम व किशोर हेंब्रम के नेतृत्व में लगा, मुफ्त दवाइयां वितरित
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : पश्चिमी टुंडी अंतर्गत जमकोल गांव में श्री चंद मुखी हॉस्पिटल की ओर से रविवार को एक नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व डॉक्टर बसंती हेंब्रम एवं भाजपा नेता किशोर हेंब्रम ने किया।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की जांच की गई और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से उन्हें समय पर इलाज मिल पाता है, जो अन्यथा संभव नहीं हो पाता।
डॉ. बसंती हेंब्रम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। वहीं किशोर हेंब्रम ने कहा कि आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रहेंगे।
इस आयोजन से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और लोगों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीद जगी है।