4 फरवरी के तैयारी की जायजा लेने धनबाद पहुंचे विनोद पांडेय

Advertisements

4 फरवरी के तैयारी की जायजा लेने धनबाद पहुंचे विनोद पांडेय

 

डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो केंद्रीय महासचिव व मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद कुमार पांडेय झामुमो के स्थापना दिवस (4 फरवरी) की तैयारी की जायजा लेने रविवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचे। झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष  लखी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।

महासचिव विनोद ने जिला समिति के सभी नेताओं के साथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारी की विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने  बताया कि इस बार के स्थापना दिवस के कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए  महीनों से तैयारी करते आ रहे हैं।
जिला सचिव मन्नू आलम ने 4 फरवरी की तैयारी से महासचिव को अवगत कराते हुए बताया कि इस बार कि स्थापना दिवस की तैयारी बहुत ही बड़े और विस्तारित रूप से कर रहे हैं। इसके लिए महीनों पहले से जिला के  सभी स्तर के नेतागण सुबह शाम गोल्फ ग्राउंड पहुंचे रहे हैं और पूरी निगरानी किया जा रहा है। तैयारी समिति बनाई है, जिसमें सभी नेतागणों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मौके पर केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा, काजी सिराज अहमद, सुखलाल मरांडी, रमेश टुडू, तस्लीम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, तपन तिवारी, किशोर मुर्मू, समीर रवानी, मेराज खान, एजाज अहमद, अजीमुद्दीन अंसारी, हरीश सिंह, मंटू कुमार चौहान, सूरज महतो, रतिलाल टुडू, अताउल्लाह अंसारी, फरीद मल्लिक, देबू महतो, लक्ष्मी मुर्मू, निर्मल रजवार, अख्तर अंसारी, वकील दास, माथुर अंसारी, ईश्वर मरांडी, सद्दाम अंसारी, बद्री विशाल हजारी आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top