Advertisements




39 सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को मिला समापक भुगतान

डीजे न्यूज, धनबाद:
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में सोमवार को समारोह का आयोजन कर 39 सेवानिवृत्त कर्मियों को समापक भुगतान किया गया। विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
