31 रेल कर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार

Advertisements

31 रेल कर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने 31 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इन कर्मियों ने जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करते हुए धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया, जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/ असामान्यताओं को टाला गया । समारोह में मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top