
धनबाद में शंभू शिखर सुनाएंगे कविताएं
डीजे न्यूज, धनबाद : होलीपर्व पर सात मार्च शुक्रवार को को धनबाद में हास्य कवियों की महफिल जमेगी। प्रसिद्ध कवि शंभू शिखर और चेतन चर्चित इसके मुख्य आकर्षण होंगे। यह आयोजन हिंदी साहित्य विकास परिषद की ओर से होली के रंग हास्य कवि के संग के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जोड़ाफाटक रोड़ स्थित इंडस्ट्रीज एंड कामर्स भवन के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर परिषद के अध्यक्ष संजय आनंद और सचिव राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
संजय आनंद ने बताया कि विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी सशक्तिकरण का सम्मान भी इस कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। कार्यक्रम में परिषद के सदस्य व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी पांच अप्रैल से साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट झारखंड के इतिहास में पहली बार साहित्य चौपाल का शुभारंभ करने जा रही है। इसके तहत गांव स्तर एवं पंचायत स्तर पर युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड के कहानीकारों की कहानी संग्रह साहित्य ग्रंथ भाग दो का भी लोकार्पण होगा। इस दौरान परिषद के सीताराम सिंह, संजय तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।