25 पूर्ववर्ती शिक्षक व छात्रों को किया गया सम्मानित

Advertisements

25 पूर्ववर्ती शिक्षक व छात्रों को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में बसंत महोत्सव का समापन पेनमैन ऑडिटोरियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। समापन बेला में 25 पूर्व छात्र और पूर्व शिक्षकों को बसंत सम्मान, डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवॉर्ड तथा विशेष शताब्दी सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत ने ऑनलाइन संबोधित किया। मंच पर निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार, पी. एम. प्रसाद, पद्मश्री प्रो. हर्ष कुमार गुप्ता, पूर्व निदेशक प्रो. एस. पी. बनर्जी, प्रो. आर. एम. भट्टाचार्जी तथा प्रो. राजीव उपाध्याय उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि शताब्दी वर्ष में ऐसे सम्मान संस्थान की गौरवशाली विरासत और वैश्विक पहचान को और मजबूत करते हैं।

डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवॉर्ड के तहत यंग एलुमनस अचीवर अवॉर्ड  शुभांकर प्रत्युष पाठक को दिया गया, जबकि एंटरप्रेन्योरशिप अवॉर्ड बॉबी मोहंती को मिला। नागेंद्र कुमार मेमोरियल अवॉर्ड डॉ. अजय कुमार मोइत्रा,  ओम प्रकाश सिन्हा और श्रीनिवासन पद्मनाभन को प्रदान किया गया। रिसर्च एंड एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड डॉ. इंद्रनील बर्धन, डॉ. ओ. पी. मिश्रा और डॉ. जितेंद्र किकानी को मिला।

भास्कर भट्टाचार्य मेमोरियल अवॉर्ड  संजीव कुमार सिंह को दिया गया। डायरेक्टर अवॉर्ड फॉर कंट्रीब्यूशन टू सोसाइटी  के. ए. पी. सिन्हा (आईएएस) और डॉ. विपुल कुमार (आईपीएस) को प्रदान किया गया। जसवंत सिंह गिल मेमोरियल इंडस्ट्रियल सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड ऑल-वुमन माइन रेस्क्यू टीम को दिया गया।

विशेष शताब्दी सम्मान प्रो. एस. पी. बनर्जी,  नरेश वशिष्ठ, अमृत सागर चोपड़ा,  पी. एम. प्रसाद, पद्मश्री प्रो. हर्ष कुमार गुप्ता, डॉ. मोहिंदर सिंह गुलाटी, प्रो. ओ. पी. वर्मा, स्व. जसवंत सिंह गिल (मरणोपरांत) और स्व. आर. एन. शर्मा (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया।

बसंत सम्मान डॉ. रंजीत रथ, डॉ. अरुण कुमार नायक, प्रो. पी. एस. गुप्ता और प्रो. फाल्गुनी सेन को दिया गया। समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और एलुमनस संवाद के साथ हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top