24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरा टैंकर जब्त चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisements

24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरा टैंकर जब्त

चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डीजे न्यूज, धनबाद: उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटालअड्डा स्थित नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नागालैंड नंबर NL-01-L-1775 टैंकर को रोककर जांच की, जिसमें 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ।
जांच के दौरान टैंकर चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि इस स्प्रिट को गिरिडीह और हजारीबाग के नकली शराब कारोबारियों के पास सप्लाई किया जाना था। यह खुलासा होते ही विभाग ने तुरंत टैंकर को जब्त कर लिया।
उत्पाद विभाग ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top