22 वर्षों की सेवा के बाद एएचएम शरीफुद्दीन अंसारी सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त

Advertisements

22 वर्षों की सेवा के बाद एएचएम शरीफुद्दीन अंसारी सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त

डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह :

उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबाड़ीह, पीरटांड़ में बुधवार को सहायक प्रधानाध्यापक (एएचएम) श्री शरीफुद्दीन अंसारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सादगी और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

श्री अंसारी ने 19 मई 2004 को इसी विद्यालय से अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की थी और 31 मार्च 2026 को लगभग 22 वर्षों की सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विद्यार्थियों के बीच एक आदर्श शिक्षक के रूप में पहचान बनाई।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक भगत राम महतो, यूएमएस कासियाडीह के संजय कुमार महतो, यूएमएस कुंडको के सुशील कुमार, यूएमएस मंजिलाडीह के सुनील कुमार सिंह, एमएस हरलाडीह के सुशील गोपी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। इसके अलावा एमएस खरपोका उर्दू के अबुल बसरी और अब्दुल हन्नान, यूएमएस जयनगर के पूरन सर, यूएमएस बागदाहा के रासिक हेम्ब्रोम, यूएमएस कासियाडीह के हीरा दास, यूएचएस सोबरनपुर के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, एसएमसी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री अंसारी के सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और एसएमसी सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ भावुक माहौल में श्री अंसारी को उनके निवास स्थान मंजिलाडीह तक विदाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top