श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरो की कल होगी वतन वापसी

0

डीजेन्यूज गिरिडीह :  श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरो की शुक्रवार को वतन वापसी होगी। यह खबर मिलते ही वहां फंसे मजूदरों ने केंद्र एवं राज्य सरकार, मीडिया के साथ.साथ प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली को धन्यवाद दिया है। बताया जाता है कि सभी 19 मजदूर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 3ः10 बजे चैन्नई के लिए उडान भरेंगे और सुबह 4ः40 बजे चैन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे।शुक्रवार सुबह 11ः 45 बजे चैन्नई से रांची के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगे।श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरो में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखण्ड के बनपुरा निवासी वकिल महतो, कारू अंसारी, अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, ढिबरा निवासी प्रसादी महतो, घाघरा निवासी प्रदीप महतो एवं तुलसी महतो तथा तारानारी निवासी कोलेश्वर महतो के अलावे सरिया प्रखण्ड के चिचाकी निवासी तिलक महतो एवं राजेश महतो तथा डुमरी प्रखण्ड के टिंगरा निवासी महेश महतो शामिल हैं।जबकि धनबाद जिले के तोपचांची प्रखण्ड के गोमो निवासी मनोज कुमार और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड के भलुवा निवासी मजदूर नागेश्वर महतो, देवेन्द्र महतो शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *