

15 अक्टूबर से चलाया जाएगा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान
डीजे न्यूज, धनबाद: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को परिसदन के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर से पूरे जिले में चलया जाएगा। यह अभियान जनता के अधिकारों की रक्षा करते हुए वोट चोरी और जनादेश की लूट के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का सशक्त प्रयास है।
लोकतंत्र के मूल्य की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनता की आवाज को दबाने वाली हर ताकत को लोक शक्ति से जवाब दिया जाएगा।
जनता का वोट ,जनता का हक, कोई छीन नहीं सकता। लोकतंत्र पर कुठाराघात किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति, एक वोट हमारे संविधान की नींव है। एक साफ़ सुथरी वोटर लिस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की नींव है।
एक ऐसी मतदाता सूची जिसमें कोई डुप्लिकेट नाम, नकली पते या फर्जी डिटेल ना हों – हर भारतीय का हक है। डिजिटल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाए जिसका सार्वजनिक ऑडिट हो सके।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी , प्रदेश सचिव शमशेर आलम, प्रदेश डेलिगेट मनोज कुमार यादव, रवि रंजन सिंह, शाहिद कमर, जहीर अंसारी, दुर्गा दास, गोपाल कृष्ण चौधरी, इम्तियाज अली, आशीष सिन्हा, मनोज कुमार हाडी, डी एन यादव, ईदु अंसारी, श्याम कुमार साह, गंगा वाल्मीकि, प्रमोद यादव, योगेश रजक, आनंद मोदक, मोहम्मद आरिफ जियाउल हुसैन, बिट्टू कुमार सिंह, अब्दुल मजीद अंसारी, सनी सिंह, ललन ठाकुर, मोहम्मद आजाद अंसारी, मोहम्मद साहिल , अनिल कुमार झा, हीरा कालिंदी, निवारण महतो, मोहन कुमार, जे एम यादव, मधुसूदन सिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।
