Advertisements

अशोक जैन बने तरुण मित्र परिषद के अध्यक्ष व मनोज कुमार जैन महासचिव

डीजे न्यूज, नई दिल्ली: अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। लक्ष्मी नगर स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित चुनाव में अशोक जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और मनोज कुमार जैन को महासचिव चुना गया।

चुनाव में अशोक कुमार जैन को उपाध्यक्ष, आलोक जैन को सह सचिव, राकेश जैन को संगठन सचिव और अजय जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पी.के. जैन, फूलचंद जैन, राम औतार शर्मा, राम किशोर शर्मा, रविंद्र कुमार जैन, समकित जैन और विनीत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मानवों की सेवा और सहायतार्थ अधिक समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद महासचिव मनोज कुमार जैन ने सभी का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह संस्था को और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। साथ ही, जरूरतमंद बच्चों की सहायतार्थ परिषद और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top