13 हजार 27 लोगों ने किया फाइलेरिया की दवा का सेवन

0

डीजे न्यूज, धनबाद  : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान में 28 फरवरी तक 22 लाख 40 हजार 142 (84.70%) लोगों ने दवा का सेवन किया।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि आज तक 22 लाख 40 हजार 142 लोगों ने दवा का सेवन किया है। दवा का सेवन करने वालों में 11,63,947 पुरुष, 10,76,195 महिला, 1 से 19 वर्ष तक के 6,43,291 व 19 वर्ष से ऊपर के 15,96,813 लोग शामिल है।

वहीं मंगलवार को 6591 पुरुष और 6436 महिलाओं को लेकर कुल 13 हजार 027 लोगों ने दवा का सेवन किया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 4288 व 19 वर्ष से ऊपर के 8739 लोग शामिल है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *