



11 हजार वोल्ट का तार गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन 
डीजे न्यूज,
तिसरा, धनबाद : गोलकडीह मेन रोड पर 11 हजार वोल्ट का तार गिर जाने से ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि घर के समीप से तार गुजरा है, ओवी डंप का पत्थर बिजली पोल से टकरा गया जिससे तार टूट कर घर के समीप गिर गया। लोगों ने झारखंड बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दिया, जिसके 2 घंटे बाद बिजली कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जर्जर तार और पोल की अविलंब बदली की जाए, तार के नीचे जाली लगाया जाए और पेड़ों की कटाई की जाए। ज्यादा हंगामा देख तीसरा थाना पुलिस और बगल के थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, ग्रामीणों को समझा बूझा कर मामले को शांत कराया। मुकुंदा सब स्टेशन के एसडीओ का कहना है कि जल्द तार और पोल लगाया जाएगा।
ग्रामीणों की ओर से विरोध करने वालों में हरेंद्र निषाद, सोनू निषाद, नरेश निषाद, कल्याणी देवी, कालिका देवी, त्रिलोकी देवी, काजल देवी थीं।



