08 अगस्त से 20 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Advertisements

08 अगस्त से 20 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन

डीजे न्यूज, हाजीपुर:

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार और पटना  के मध्य प्रयागराज-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-पाटलिपुत्र के रास्‍ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 04090/04089 स्पेशल के 105 फेरे चलाए जाएंगे ।

गाड़ी सं. 04090 आनंद विहार-पटना स्पेशल 08 अगस्त से 20 नवंबर तक प्रतिदिन आनंद विहार से 14.25 बजे खुलकर 21.30 बजे कानपुर सेंट्रल, अगले दिन 00.20 बजे प्रयागराज, 03.10 बजे वाराणसी, 04.55 बजे गाजीपुर सिटी, 05.55 बजे बलिया, 06.20 बजे सहतवार, 06.45 बजे सुरेमनपुर, 08.05 बजे छपरा एवं 10.10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 11.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।

गाड़ी सं. 04089 पटना-आनंद विहार स्पेशल  09 अगस्त से 21 नवंबर तक प्रतिदिन पटना जं से 18.20 बजे खुलकर 18.50 बजे पाटलिपुत्र, 21.05 बजे छपरा, 21.45 बजे सुरेमनपुर, 22.11 बजे सहतवार, 22.35 बजे बलिया, 23.35 बजे गाजीपुर सिटी, अगले दिन 01.45 बजे वाराणसी, 04.35 बजे प्रयागराज, 07.50 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए 14.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।

इस स्पेशल में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 12 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top