जिंस पहनने से मना किया तो पत्नी ने मार डाला

0

डीजे न्यूज, जामताड़ा
पुष्पा हेम्ब्रम को पति द्वारा जिंस पैंट पहनने से मना करने पर उसने पति आंदोलन टुडू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल आंदोलन को उसके घरवालों ने इलाज के लिए धनबाद पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई। घटना 12 जुलाई की है। जामताड़ा पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
मृतक के घरवालों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही आंदोलन टुडू की शादी पुष्पा हेम्ब्रम के साथ हुई थी। 12 जुलाई की शाम पुष्पा गोपालपुर गांव के मेले में गांव के लोगोंं के साथ जिंस पैंट पहन कर घूमने चली गई। लौटने पर पति ने कहा कि अब तुम्हारी शादी हो गई है, तुम जिंस मत पहना करो। जिस पर पत्नी ने विरोध किया और पति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक आंदोलन के पिता कर्णेश्वर टुडू ने बताया कि उनके बेटे ने बहू को जिंस पैंट पहनने से मना किया था। जिस पर विवाद बढ़ गया और पत्नी ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। वहीं, घटना के बाद पत्नी ने भी घरवालों के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चार महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *