भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में धनबाद सीट जीतने का लिया संकल्प

0

भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में धनबाद सीट जीतने का लिया संकल्प 

डीजे न्यूज, धनबाद : जोड़ाफाटक रोड स्थित इंडस्ट्रीज ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के सभागार में भाजपा ओबीसी मोर्चा की धनबाद विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुरूआत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुई। अध्यक्षता करते हुए शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव में धनबाद महानगर अपनी टीम के साथ जी तोड़ मेहनत कर सीट जीतकर परचम लहराने का काम करेगी। विधायक राज सिन्हा ने मोदी के मिशन को पूरा करने का आह्वाहन कर कार्यकर्ता में जोश भरने का काम किया। विधायक राज और ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने ओबीसी वर्ग के प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया। प्रत्याशी ढुलू महतो के बड़े भाई शरद महतो ने ओबीसी वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप यादव ने केंद्रीय संगठन के दिए गए लक्ष्य को धनबाद सीट जीतकर पूरा करने का आह्वाहन किया । उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति ने कहा कि ओबीसी वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। प्रदेश मंत्री सह धनबाद लोकसभा प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि धनबाद लोकसभा के सभी विधानसभा में यह सामाजिक सम्मेलन मिल का पत्थर साबित होगा। मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।  ओबीसी आईटी सेल संयोजक सह धनबाद लोकसभा सह प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनाने में आईटी सेल की भूमिका महत्त्वपूर्ण होने वाली है। संचालन धनबाद महानगर महामंत्री राजेश गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन भूली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर एमके वर्मा ने किया। लोकसभा चुनाव संचालन समिति के योगेंद्र यादव, पार्षद अंकेश राज, उचित महतो, कार्यसमिति सदस्य अनिल शर्मा, श्रवण राम चंद्रवंशी, रिंकू शर्मा, जीराखान चंद्रवंशी, विकास मंडल, संतोष सोनकर, भीम डे, सुनील कुमार, अजीत पोद्दार, अमित साव आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *