तेतुलमुड़ी की समस्याओं पर प्रबंधन‌ से हुई वार्ता

0

तेतुलमुड़ी की समस्याओं पर प्रबंधन‌ से हुई वार्ता 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : भू अधिग्रहण, पानी सहित अन्य मुद्दों को लेकर मुदीडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजय सिंह के साथ गुरुवार को तेतुलमुडी डिनोबली बस्ती के ग्रामीणों की वार्ता हुई। ग्रामीणों ने गर्मी को देखते हुए पानी की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया। इस पर पीओ ने कहा कि फिलहाल प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पानी की आपूतिॅ की जाएगी। चुनाव के उपरांत पाइपलाइन के माध्यम से लगातार पानी की आपूतिॅ बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने 18 एकड़ विवादित भूमि पर न्यायलय से बाहर समाधन ढूंढने पर विचार करने का आग्रह किया। इस मुद्दे पर पीओ ने उच्च अधिकारियों से बैठक कर सकारात्मक  पहल करने का आश्वासन दिया। पौराणिक मंदिर के विस्थापन पर भी परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों से सहमति या बातचीत किए बगैर प्रबंधन द्वारा कोई कार्य नही किया जाएगा। वार्ता में  सवेॅयर अभय कुमार, विष्णु महतो, गौतम महतो, अजय महतो, दिनेश पासवान, सुधीर महतो, मनीष महतो, मोनू महतो, सोहेल खान, सलीम खान, सुजल कुमार, दिनेश हरि आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *