छात्र नेता विशाल शर्मा झामुमो में शामिल, विधायक ने किया स्वागत

0

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद :
झारखंड मुक्ति मोर्चा तोपचांची प्रखंड कमेटी द्वारा तोपचांची में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल टुंडी के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने को क्षेत्र में जाकर जन समस्याओं को सुने और हम तक पहुंचायें। हम हर तरह का समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि जनता का जुड़ाव सीधे पार्टी से हो सके।
कार्यक्रम के दौरान कतरास कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष विशाल शर्मा दल बल के साथ झामुमो पार्टी में आस्था रखते हुए
शामिल हुए। सभी लोगों को विधायक ने विशाल शर्मा के साथ माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव योगेंद्र मुर्मू, सोहन महतो, अर्जुन रजवार, नवल किशोर केवट,राजीवरंजन महतो, दिनेश महतो, अकबर अंसारी, माथुर महतो, सुरेश महतो, मोती महतो, अर्जुन मांझी, सनीचर मांझी, श्यामलाल मांझी, राजकुमार बेसरा, विजय रजवार, हरिचरण निराला, ललित दास,बानेश्वर महतो ,डेगलाल महतो, देवआनंद महतो, सुबोध महतो, रामकिंकर शरन, दीपक बेसरा,देवान किस्कू, महावीर महतो, मनोहर मुर्मू, बंगाली राम, अलीमुद्दीन अंसारी, दिलीप महतो, सीताराम महतो, जुबेर अंसारी, भागीरथ महतो, सिराज अंसारी, जमाल एवं महिला मोर्चा में रामावती देवी, गंगा देवी, शांति देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *