रजरप्पा मंदिर के पुजारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0

डीजे न्यूज, रामगढ़: शक्तिपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिक मंदिर के पुजारी 54 वर्षीय रंजीत पंडा का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम को
रामगढ़ शहर के पतरातु बस्ती स्थित आवास में उनका दिल का दौरा पड़ गया। स्वजन अफरा–तफरी में उन्हें इलाज के लिए इरबा रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज इलाज के क्रम में सुबह करीब छह बजे उनका निधन हो गया।
उनके पार्थिव शरीर को रांची से गोला के हेंसापोडा स्थित पैतृक निवास लाया गया। उनका अंतिम संस्कार हेसापोड़ा स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *