सेंट्रल जेल में बंदियों ने किया छठ पर्व

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह :
लोक आस्था का पर्व छठ सेंट्रल जेल गिरिडीह में भी भक्तिभाव से मनाया गया। इस दौरान सेंट्रल जेल में बंदी स्वेच्छा से साफ सफाई कर शानदार तरीके से सजावट किया। सेंट्रल जेल के अंदर साफ सफाई और खान पान पर विशेष ध्यान दिया गया। जेल प्रशासन ने छठ व्रतियों के लिए पूजा की व्यवस्था किया।हत्याकांड के सजायाफ्ता बंदी रामवचन तिवारी और हत्या आरोपित बंदी गोपी मंडल ने छठ भक्तिभाव से किया। सेंट्रल जेल में हत्या आरोपित राजेश राय और महेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपित रमेश मंडल कमिटी के मुख्य कर्ता हैं। छठ पर्व को लेकर एक अलग वार्ड में व्यवस्था की गई थी।प्रसादी और पूजा के समान की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से किया गया था। नहाय खाय पर अलग पूजा के बर्तन में खाना बनाया गया था।कई बंदी उपवास रहकर प्रसाद बनाने में मदद कर रहे थे। छठ में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जेल परिसर के अंदर बने एक बड़े पानी के टंकी को साफ किया गया था। सफाई के बाद उस टैंक में शुद्ध पानी भर कर छठ व्रती उसी टंकी में भगवान सूर्य की उपासना की।बड़ी संख्या में श्रद्धालु बंदी अर्घ्य देने के लिए कतारबद्ध होकर लगे थे। इस दौरान सभी बंदियों के बीच छठ पर्व का प्रसाद वितरण किया गया।चार दिनों तक लोक आस्था का यह महापर्व छठ में सेंट्रल जेल में भक्ति की बयार बहती रही।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *