निवर्तमान पार्षदों ने किया विधायक ढुलु को सम्मानित

0

निवर्तमान पार्षदों ने किया विधायक ढुलु को सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों  ने रविवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह विधायक ढुलू महतो को सम्मानित किया। निवर्तमान पार्षद अशोक गुप्ता के नेतृत्व में उपस्थित 35 निवर्तमान पार्षदों ने जीत दिलाने का संकल्प लिया। निवर्तमान पार्षद मनोरंजन सिंह ने कहा कि विधायक ढुलू सदैव गरीब गुरबों, मज़दूरों और आम नागरिकों की सेवा और मदद करने का काम करते आए हैं। उचित महतो तथा अंकेश राज उर्फ पप्पू साव ने कहा कि भाजपा ने इस बार एक युवा नेतृत्व  को मौका दिया है। अंदिला देवी ने महिलाओं को सम्मान और उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *