मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही देश से भ्रष्टाचार होगा समाप्त : केशव प्रसाद मौर्य

0

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही देश से भ्रष्टाचार होगा समाप्त : केशव प्रसाद मौर्य 

कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी के नामांकन के बाद हुई चुनावी सभा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व बाबूलाल ने किया संबोधित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा गरीबों की सेवा करने वाली पार्टी है जबकि बाकी अन्य पार्टियां गरीबों का शोषण करने वाली है। इस चुनाव में मोदी को समर्थन देकर 400 सीटें देनी है। उक्त बातें गुरुवार को गिरीडीह में कोडरमा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन सभा मे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि देश मे एक रिकॉर्ड बन रहा है और इस रिकॉर्ड को बनाने में आप सभी आम जन का सहयोग कोडरमा और गांडेय में भाजपा प्रत्याशी की जीता कर कीजिए।उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है। तीसरी बार सरकार बनने के बाद से देश से भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और देश का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। राष्ट्र हित की सोच भी सिर्फ भाजपा के पास है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए, आम लोगों के लिए 18-18 घण्टा काम करते है। मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की दिशा बदल दी है। हर तरफ विकास की रूपरेखा देखी जा रही है, जबकि कांग्रेस ने देश को पीछे धकेल दिया था। मौके पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, केदार हाजरा, दिलीप वर्मा, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री सह दुमका की पूर्व विधायक लुइस मरांडी, पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, नागेंद्र महतो, प्रणव वर्मा, मुनिया देवी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, लोजपा के राजकुमार राज समेत कई उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *