अब इंतजार होगी खत्म, 17 से शुरू होगी रांची–न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह, कोडरमा और हज़ारीबाग को रांची से जोड़ने वाली बहुप्रतिक्षित रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन 17 अप्रैल को न्यू गिरिडीह स्टेशन से होगा। यह ट्रेन न्यू गिरिडीह से चलकर धनवार, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मेसरा होते हुए रांची जाएगी। 13 कोचों की इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी होगा जो कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेलखंड में पर्यटन बढ़ाने में कारगर साबित होगा। रेलवे के क्षेत्र में वर्षो से उपेक्षित रहे गिरिडीह व हजारीबाग के लोगों के लिए यह भारतीय रेल का उपहार है। कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन के निर्माण के बाद यह पहली लंबी दूरी की ट्रेन इस रेलखंड को मिली है। उम्मीद है कि इस रूट पर आगे और भी ट्रेनें मिलेंगी। यह जानकारी राज्यसभा सदस्य समीर उरांव के सांसद प्रतिनिधि व डीआरयूसीसी सदस्य रांची रेल मंडल अरुण जोशी ने दी है। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सदस्य समीर उरांव का आभार प्रकट किया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *