नेहरू हॉकी प्रतियोगिता गुरुवार से, 10 को होगा समापन

0

डीजे न्यूज, धनबाद :
नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2022 के लिए एक से 3 अगस्त तक प्रखंडों में तथा 4 से 6 अगस्त तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 7 से 10 अगस्त तक सिमडेगा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 15 व अंडर 17 बालक एवं अंडर-17 बालिका हिस्सा लेंगे।
आगामी सितंबर एवं अक्टूबर माह में नई दिल्ली में 50 वां नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट बालक अंडर 17, 39 वां नेहरू सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट बालक अंडर 15 तथा 28 वां नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट अंडर 17 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए 10 अगस्त तक एंट्री भेजनी है।

टूर्नामेंट में झारखंड राज्य की ओर से भागीदारी के लिए राज्य की टीम का चयन किया जाएगा। टीम के चयन के लिए एक से 3 अगस्त तक प्रखंड स्तरीय, 4 से 6 अगस्त तक जिला स्तरीय एवं 7 से 10 अगस्त तक सिमडेगा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला खेल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

#Team PRD Dhanbad

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *