कांग्रेस नेता ब्रजेंद्र सिंह से मिले मथुरा

0

कांग्रेस नेता ब्रजेंद्र सिंह से मिले मथुरा

एकजुट होकर गिरिडीह में रिकार्ड वोटों से मथुरा को विजयी बनाने का संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद : गिरिडीह लोकसभा के महागठबंधन के प्रत्याशी व टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा महतो रविवार को पांडेडीह, रेंगुनी व गंडूबा में क्षेत्र के लोगों से मिले। बाद में वह धनबाद स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात किया। साथ ही गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव पर विस्तृत चर्चा की। ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे तो झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन की जीत होगी लेकिन गिरिडीह लोकसभा में मथुरा महतो की जीत अभी से पक्की है। इसका कारण है कि वहां के वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने 5 वर्षों में क्षेत्र में मुश्किल से 5 बार भी जनता से संपर्क करने का प्रयास नहींकिया।

गिरिडीह क्षेत्र की जनता उनसे नाराज चल रही है। मथुरा महतो इस बार पूरे झारखंड में रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। मथुरा महतो के साथ महागठबंधन के कांग्रेस नेता प्रदीप पांडेय, झामुमो के मनोज महतो, मदन महतो, बसंत महतो, अनवर शमीम, जयप्रकाश चौरसिया, बाबूलाल महतो, आनंद महतो, अर्जुन महतो, राजेश गुप्ता भी मौजूद थे। सभी ने एक स्वर से मथुरा महतो को जीत दिलाने के लिए अभी से लग जाने की बात कही।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *