सरना धर्म कोड के लिए कोलकाता में आदिवासियों का महाजुटान, सालखन ने एक अक्टूबर को किया भारत बंद का ऐलान

0

सरना धर्म कोड के लिए कोलकाता में आदिवासियों का महाजुटान, सालखन ने एक अक्टूबर को किया भारत बंद का ऐलान

डीजे न्यूज, कोलकाता : विश्व सरना धर्म कोड जनसभा शुक्रवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हुई। इस जनसभा में बंगाल, झारखंड समेत सात राज्यों के आदिवासियों का महजुटान हुआ था। इस जनसभा

से आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने घोषणा किया कि हम लोग हर हाल में 2023 में सरना धर्म कोड लेकर रहेंगे। इसके लिए एक सितंबर को 7 प्रदेशों के लगभग 400 प्रखंडों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात 1 अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान किया जाएगा। 22 दिसंबर को हासा- भाषा जीतकर माहा दुमका, संताल परगना में आयोजित किया जाएगा । जुलाई और अगस्त महीने में 400 प्रखंडों के पांच आदिवासी गांव में सघन जन जागरण का कार्य किया जाएगा। जुलाई और अगस्त महीनों के बीच में सभी जिलेवार 1000 विद्यार्थियों,1000 महिलाओं, 1000 नौकरी पेशा में शामिल आदिवासियों और 1000 आदिवासी स्वशासन प्रमुखों के साथ सम्पर्क किया जाएगा। प्रत्येक जिले के सभी आदिवासी जन संगठनों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।

आज की विश्व सरना धर्म कोड जनसभा में 7 प्रदेशों से कम से कम एक लाख आदिवासी शामिल हुए और जनसभा काफी सफल था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *