जेबीकेएस एस का जन आशीर्वाद यात्रा पहली मार्च से

0

जेबीकेएस एस का जन आशीर्वाद यात्रा पहली मार्च से 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  :  झारखंडी भाषा खातियान संघर्ष समिति का बाघमारा विधानसभा स्तरीय जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी कर ली ग ई है। यात्रा में पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो उपस्थित रहेंगे। यात्रा 1 मार्च से 6 मार्च तक 47 पंचायत और नगर निगम सात वार्डो में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बाघमारा विधानसभा सह प्रभारी दीपक कुमार महतो ने गुरुवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत का भ्रमण कर पार्टी सुप्रीमो जनता का आशीर्वाद लेंगे और सबका अभिवादन करेंगे।

केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो, केंद्रीय सदस्य अशोक महतो, केंद्रीय सचिव टेकलाल महतो, मुरली कु महतों, महेंद्रं रविदास, दुलाल देशवाली, आशा देवी, मालती देवी, मीरा देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, फूलमनी देवी, पूनम देवी आदि उपस्थित थे ।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *