ओमान में फंसे झारखंड के आधा दर्जन मजदूर, घर वापसी की लगाई गुहार

0

ओमान में फंसे झारखंड के आधा दर्जन मजदूर, घर वापसी की लगाई गुहार

कंपनी ने जब्त कर लिए पासपोर्ट, भोजन के भी लाले

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड के 6 मजदूर अपनी कंपनी की मनमानी के कारण ओमान में फंसे हुए हैं। कंपनी की मनमानी की वजह से खाने-पीने के लिए सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हैं। ओमान की राजधानी मस्कट में फंसे इन मजदूरों ने केंद्र और राज्य सरकारों से सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल कर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।ये सभी मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के रहनेवाले हैं। ये सभी मजदूर पिछले 22 दिसंबर को मोबाइल टाॅवर खड़े करने वाली कंपनी में काम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट गये थे। जहां पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है।जिसके कारण सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं। इधर फंसे इन मजदूरों के परिजन परेशान हैं। कंपनी ने मजदूरों का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकंदर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से फंसे इन मजदूरों को मदद करने की अपील की है। कहा कि यह पहली घटना नहीं है। काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं। पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं।ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।

 

*फंसे मजदूरों के नाम*:

 

वहां फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरकी के संजय महतो,उच्चाघाना के महादेव महतो,अम्बाडीह के दिनेश महतो, अर्जुन महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी के किशोर महतो और बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया के युगल महतो शामिल है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *