युवती को प्रताड़ित करने में पूर्व आईएएस की पत्नी व भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

0

डीजे न्यूज, रांची : पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी एवं भाजपा नेता सीमा पात्रा को अरगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद थाना में उससे पूछताछ की जा ही है। सीमा पात्रा की बेटी पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। विदित हो कि पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। बयान के बाद पीड़िता को फिर से रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। पीड़िता गुमला की रहने वाली है। आठ साल पहले वह रांची में रहकर लोगों के घरों का काम करती थी। इसी बीच पीड़िता सीमा पात्रा के घर काम मांगने पहुंंची। पीड़िता को काम तो मिल गया लेकिन इसके बाद वह सीमा पात्रा के घर से बाहर नहीं निकल स्की। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सीमा पात्रा का बेटा आयुष्मान उसे बचाने की कोशिश करता था। इस वजह से सीमा ने अपने बेटे को पागल बना दिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *