सेवानिवृत कल्याण पदाधिकारी को दी ग ई विदाई

0

सेवानिवृत कल्याण पदाधिकारी को दी ग ई विदाई 

डीजे न्यूज, धनबाद : एनईपी निदेशक सह जिला कल्याण पदाधिकारी इंदु रानी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डीसी वरुण रंजन ने पुष्पगुच्छ और शाल ओढ़ाकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। डीसी ने निष्ठा और समर्पण भाव से अपने दायित्व का पालन करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर इंदु ने अपने 32 साल के अनुभव सभी के समक्ष साझा किए। उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, डीएफओ विकास पालीवाल, एलआरडीसी सतीश चंद्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश सिंह, एडीएम विधि व्यवस्था कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, स्थापना उप समाहर्ता सुशांत मुखर्जी, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *