जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजना को पहुंचाने को लेकर डीपीआरओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

0

जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजना को पहुंचाने को लेकर डीपीआरओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

डीजे न्यूज, गिरिडीह  : सोमवार को सरकार के जलकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जनसंपर्क विभाग, झारखंड का जागरूकता रथ गिरिडीह स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर पहुंचा। जहां से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा द्वारा हरी झंडा दिखा कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए इसे जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोग लाभ उठा सकें। इसके लिए यह जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है। यह रथ सूचना जनसंपर्क विभाग झारखंड के द्वारा निकाला गया है, जो कि झारखंड के सभी जिलों में जायेगा। आज यह जागरूकता वाहन गिरिडीह पहुंचा है। जिसे गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जा जा कर लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की विभिन्न माध्यमों से जानकारी के लिए रवाना किया गया है। यह वाहन लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पैंपलेट आदि की भी व्यवस्था की गई है। जिनमे सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम लिखे हुए हैं।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम निम्नलिखित हैं:

 

बिरसा हरित ग्राम योजना

 

78 हजार एकड़ जमीन पर लगे 76 लाख पौधे।

मजदूरों को मिल रही 237 रुपए की दैनिक मजदूरी।

प्री एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति

35 लाख झारखण्डवासियों की शिक्षा हुई आसान

1,500 से 1 लाख तक की राशि देने का प्रावधान

सर्वजन पेंशन योजना

महीने की 5 तारीख तक सीधे खाते में पेंशन।

हर जरूरतमंद के लिए है अब पेंशन।

अब परित्यकता, एकल महिला आदि को मिलेगा हक।फूलो झानो आशीर्वाद अभियान

हड़िया-दाल से मिली आजादी, खुश हुई आधी आबादी |

20,000 महिलाओं ने शुरू किया अपना करोबार

पोटो हो खेल विकास योजना

प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान का जीर्णोद्वार।

खेल मैदान में बेटियों के लिए भी अनुकूल रेस्ट रूम की सुविधा

 

नीलाम्बर पीताम्बर जल समृधि योजना

राज्य की वार्षिक जल संरक्षण क्षमता में 5 लाख करोड़ लीटर की वृद्धि।

अब तक 5 लाख एकड़ बंजर भूमि का संवर्धन

दीदी बाड़ी योजना

महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में 10,000 रुपये तक की मदद • जमीन नहीं होने पर महिलाओं को 100 वर्ग मीटर जमीन प्रदान की।

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य सरकार से अब दस लाख रुपये तक की मदद।

लगातार 3 वर्षों तक 8 लाख से कम आय वाले उठा सकते हैं लाभ।

साबित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

9 लाख किशोरियों के सपनों को लगे पंख शिक्षा के लिए 40,000 रुपए तक की मदद।

सोना- सोबरन धोती- साड़ी वितरण योजना

53 लाख लोगों को 10 रुपए में मिली साड़ी और धोती।

साल में दो बार ले सकते हैं लाभ

हरा राशन कार्ड

20 लाख लोगों को 1 रुपए की दर से 5 किलो अनाज मिल रहा है।

हर गरीब को मिल रहा अन्न का अधिकार |

केसीसी योजना

19 लाख किसानों को मिला 1313 करोड़ रुपए का ऋण।

केसीसी बना किसानों का आधार, सुलभ हुआ कृषि व्यापार|

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

दूध, अंडा, मांस उत्पादन में बढ़ो आत्मनिर्भरता ।

ग्रामीण पशुपालकों की कमाई हुई दोगुनी ।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

25 लाख रुपए तक के ऋण का प्रावधान।

अब तक 4000 युवा हुए लाभान्वित।

श्रमाधान योजना

श्रमिक भाई-बहनों की सुरक्षा का ख्याल ।

दुर्घटना, मृत्यु, आपदा आदि में 2 लाख रुपए तक का मुआवजा।

 

ऋण माफी योजना

 

लगभग 4 लाख किसानों को मिली ऋण से राहत ।  50000 रुपए तक की बकाया राशि हो रही माफ |

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *