रंगोली व रेसिपी प्रतियोगिता की विजेता पूजा पाण्डेय व नसीमा खातुन को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

0

रंगोली व रेसिपी प्रतियोगिता की विजेता पूजा पाण्डेय व नसीमा खातुन को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत 

डीजे न्यूज, गिरिडीह :  शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पोषण माह 2023 के अंतर्गत पोषण विषय पर जिला स्तरीय रेसिपी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह जिला अंतर्गत कुल-14 बाल विकास परियोजना अंतर्गत प्रत्येक परियोजना से 2-2 आंगनबाड़ी सेविका एवं प्रत्येक परियोजना से 2-2 महिला पर्यवेक्षिकाओं की भागीदारी रही। जिसमें सेविकाओं के द्वारा आर.टी.ई. से बनी खाद्य सामग्री का प्रर्दशनी टेबल के अनुसार लगाया गया। साथ ही सभी संबंधित सेविका के द्वारा रंगोली की बहुत ही सुदंर बनाया गया।

जिसका निरिक्षण उपायुक्त, गिरिडीह, एसडीओ, गिरिडीह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह एवं सभी संबंधित परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत रंगोली प्रतियोगिता में बिरनी परियोजना के पूजा पाण्डेय को प्रथम, डुमरी परियोजना के श्वेता गुप्ता को द्वितीय, गिरिडीह सदर परियोजना के आरती कुमारी को तृतीय एवं सरिया परियोजना के खुशबू देवी को चतुर्थ पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

साथ ही रेसिपी प्रतियोगिता में गिरिडीह शहर की नसीमा खातुन को प्रथम, तिसरी परियोजना के कलावती देवी को द्वितीय एवं सरिया परियोजना के मंजू देवी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह शहरी सुसाना केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह सदर से मुनेश्वरी बाड़ा,अनुज कुमार वर्मा, जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान, गिरिडीह, मेरी टूडु, यूनिसेफ, गिरिडीह समेत कुल 14 परियोजनाओं से उपस्थति महिला पर्यवेक्षिका किरण प्रसाद, आरती कुमारी, सीता कुमारी, सुशमा कुमारी, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, मोनिका बोस, निरूपा सिन्हा, पूजा कुमारी, सलोमी हेम्बरोम समेत सैकड़ों सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका के साथ-साथ कार्यालय कर्मीगण उपस्थित हुई।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *