पीरटांड़ में गंदगी के बीच मां दुर्गा की आराधना करने की विवशता

0

पीरटांड़ में गंदगी के बीच मां दुर्गा की आराधना करने की विवशता

थाना से लेकर पेट्रोल पंप तक बाजार के दोनों किनारे लगा है गंदगी का अंबार

 बैंक ऑफ इंडिया के सामने की खाली जमीन बन गया कचरा गोदाम

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : कलश स्थापन के साथ ही पीरटांड़ में गुरुवार से दुर्गापूजा की धूम शुरू हो गई है। पूरे इलाके में मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गयी हैं दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों की रौनक भी बढ़ गयी है। नवरात्रा के पहले ही दिन गुरुवार को चिरकी दुर्गा मंदिर का पूजा पंडाल सज गया है। साथ ही वहां बड़ा हाट भी लगा है। हाट में काफी भीड़ देखी गयी। बाजार रहने के कारण पीरटांड़ थाना पास से विनोद बिहारी महतो स्मारक तक सड़क संकरी हो गई है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदगी की बात करें तो थाना से लेकर पेट्रोल पंप तक बाजार के दोनों किनारों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बैंक ऑफ इंडिया के सामने की बात करें तो वहां की एक खाली जमीन कचरा गोदाम सा बन गया है। इस बार गांधी जयंती के अवसर पर भी सफाई नही हुई है। वर्षो पूर्व बनी नालियां भी अब मिट्टी व गंदगी से भर गयी है जो अब पता ही नही चलता है। पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साव ने कहा कि इस बार पूजा में गंदगी अधिक दिख रहा है जिसे साफ करना जरूरी था। एक शौचालय व पार्किंग व्यवस्था जरूरी थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *