धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट आगलगी में दुल्हन के दादा समेत 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

0


डीजे न्यूज, धनबाद :
आज शाम बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर के द्वितीय तल में आग लग जाने के कारण 14 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई है। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।
मृतकों में दुल्हन के दादा भी शामिल हैं। मृतकों में दादा के अलावा 10 महिला, दो बच्ची व एक बच्चा शामिल है।
अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोगों की सहायता से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य किया गया।
उपायुक्त संदीप सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के द्वारा पूरे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है।
घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। अपार्टमेंट में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *