कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा व गांडेय से दिलीप ने किया नामांकन

0

कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा व गांडेय से दिलीप ने किया नामांकन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। कोडरमा लोकसभा के लिए वर्तमान सांसद सह केंद्र सरकार में राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, नागेंद्र महतो आदि थे। वहीं गांडेय विधानसभा उपचुनाव को ले भाजपा से दिलीप वर्मा ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मौके पर उनके साथ भाजपा नेता यदुनंदन पाठक आदि थे। नामांकन के बाद विशाल नामांकन सभा का भी आयोजन किया गया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *