ढुलू के नामांकन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेंगे भाजपाई

0

ढुलू के नामांकन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेंगे भाजपाई

डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा धनबाद महानगर के मनईटांड़ मंडल अंर्तगत शक्ति केंद्र 30 ए में रविवार को बैठक हुई। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी, सहसंयोजक, बूथ संख्या 324, 325, 326, 327, 328, 329, 330, 331, 332 के बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं बूथ के बीएल ए 2 शामिल हुए। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी सह विधायक ढुलू महतो के द्वारा 30 अप्रैल को किए जाने वाले नामांकन व जनसभा कार्यक्रम पर चर्चा हुई। दोनों कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राही, मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह, शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं जिला मीडिया सह प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, शक्ति केंद्र के संयोजक  काशी दास, सोना रजक, शंकर चौहान आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *