स्थानीयता व नियोजन को लेकर भाजपा ने सीएम पर साधा निशाना

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति समिति सदस्य सुरेश साव ने कहा है कि हेमंत सोरेन 2013 में झारखंड की भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। स्थानीयता के सवाल पर ही उन्होंने सरकार से समर्थन वापस लिया था। फिर अभी के तरह ही कांग्रेस व राजद से मिलकर सरकार बनाई थी। आप मुख्यमंत्री थे। राज्य में आपके कथना अनुसार कांग्रेस के राज्यपाल थे। केंद्र में कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार थी। फिर आपने 1932 खतियान आधारित आरक्षण क्यों नहीं लागू कराया था। जबकि राज्य में आपकी शब्दों में ही राज्यपाल भी आपके अपने थे व केंद्र की सरकार भी आपकी अपनी थी। संसद में भी यूपीए का बहुमत था। तब आपको नौवीं अनुसूची की याद क्यों नहीं आई। याद इसलिए नहीं आई क्योंकि आपको ये करना ही नहीं था। आपको सिर्फ़ राजनीति करनी है राज्य के बच्चों का भला नहीं करना।

तीन साल तक विधानसभा व बाहर आप कहते रहे की संभव नहीं है लेकिन जब आप पर क़ानूनी शिकंजा कसने लगा तो आप राज्य के भोले भाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आप नौकरी नहीं दे सकते तो इस्तीफ़ा दीजिए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *